June 19, 2026 4:58 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मुख्यमंत्री के हाथों हितग्राहियों को मिली पीएम जनमन के तहत आवास की चाबी और सिंचाई पंप
हितग्राहियों ने कहा-आवास नहीं, सुख की मिली छांव

अम्बिकापुर 09 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड मुख्यालय के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किसान सम्मेलन में विभिन्न हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया। इस वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी सहित हजारों सरगुजावासी साक्षी बने।

ग्राम लालमाटी निवासी, पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय से आने वाले श्री लुरझुट तथा ग्राम छेरमुंडा निवासी श्री नईहर साय ने बताया कि पहले वे कच्चे मकान में रहते थे। हरदम साँप, बिच्छू और कीड़ों के डर के बीच सपरिवार जिंदगी काटने को मजबूर थे, लेकिन प्रधानमंत्री जनमन के तहत अब उन्हें पक्का आवास मिला है। श्री नहय्यर साय ने बताया कि बच्चे अभी छोटे हैं और बचपन से ही अब वे पक्के मकान में रहने लगे हैं। हम सबके लिए यह आवास एक सुख की छांव है।

मुख्यमंत्री के हाथों डेढ़ और दो एचपी के सिंचाई पंप मिलने से गदगद चलबली निवासी श्री हरिशंकर ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें सिंचाई कार्यों के लिए विद्युत पंप प्राप्त होगा। इस पंप से निश्चित ही कृषि कार्यों में मदद मिलेगी। उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal