April 11, 2026 1:49 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

“उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें”: कलेक्टर

राष्ट्रीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए जिले के छात्राओं का हुआ चयन

सूरजपुर/10 अप्रैल 2026/ जिले के लिए गौरव का विषय है कि राजधानी दिल्ली में 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता (बेसबॉल) में सूरजपुर की दो प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 14 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी।
  प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10वीं कक्षा की छात्रा कुमारी अंकिता (पिता श्री धनसाय) का चयन 17 वर्ष आयु वर्ग में तथा 8वीं कक्षा की छात्रा कुमारी अंजली (पिता श्री धनसाय) का चयन 14 वर्ष आयु वर्ग में हुआ है। दोनों छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इन बेटियों की इस उपलब्धि से न केवल उनके विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का मान और गौरव बढ़ा है। उनकी मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर दोनों विद्यार्थियों ने कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन से मुलाकात की । दोनों छात्राओं से मुलाकात पर कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने प्रतियोगिता के लिए दोनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।”

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले को दी करीब 282 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
करीब 254 करोड़ रुपए का हुआ विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व 28 करोड़ रुपए का लोकार्पण
वृहद किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा अन्नदाताओं के पसीने का सम्मान करना ही हमारी जिम्मेदारी, ईब से इंद्रावती तक विकास कार्यों में कोई समझौता नहीं
सांसद एवं विधायक के मांगों पर किया मुख्यमंत्री ने चार घोषणाएं

पानी जिंदगानी-धान के अलावा दलहन-तिलहन व सब्जी की करें खेती- कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम
आधुनिक खेती के लिए लुंड्रा की नई पहचान- श्री प्रबोध मिंज
लुंड्रा की सब्जियां छत्तीसगढ़ के साथ यूपी, बंगाल, मध्यप्रदेश और झारखंड तक लोकप्रिय

Cricket Live Score

Rashifal