April 20, 2026 2:13 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री जनमन योजना ने बदली रनियारो की दुनियाः टपकती छत से मिली मुक्ति, अब पक्के घर में संवर रहा है पहाड़ी कोरवा परिवार का भविष्य
हितग्राही रनियारो ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार
पक्के आवास के साथ ’महतारी वंदन’ और ’उज्ज्वला’ योजना का भी मिला लाभ

अम्बिकापुर 14 अप्रैल 2026/ विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) समूहों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित ’प्रधानमंत्री जनमन योजना’ सरगुजा जिले के सुदूर अंचलों में रहने वाले पहाड़ी कोरवा परिवारों में सकारात्मक बदलाव ला रही है। जिले अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मलगवां खुर्द की श्रीमती रनियारो बाई जैसे कई परिवारों के लिए, जिनके पास पक्के मकान की कल्पना करना भी कठिन था, आज यह योजना उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा लेकर आई है।

कच्चे घर के संघर्षों का हुआ अंत बना पक्का मकान
विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार की श्रीमती रनियारो ने बताया कि “मिट्टी का घर होने के कारण बरसात में छत से पानी टपकता था और तेज धूप के कारण घर तपता था। हम लोग गरीब हैं, पति मजदूरी करते हैं। हमारी आमदनी इतनी नहीं थी कि हम कभी स्वयं का पक्का मकान बनवा सकें।

पूरा हुआ पक्के मकान का सपना
रनियारो ने कहा कि पक्का मकान उनके परिवार के लिए एक बड़ा सपना था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जनमन योजना के जरिए हमें पक्का आवास दिया है, जिससे हमारा बरसों पुराना सपना अब सच हो गया है। अब मैं और मेरे दो बच्चे अपने घर में सुरक्षित महसूस करते हैं। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का बहुत-बहुत हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

बहुआयामी लाभ से सशक्त हो रही महिलाएं
रनियारो के परिवार को केवल सिर पर छत ही नहीं मिली है, बल्कि शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हो रहा है। उन्हें ’महतारी वंदन योजना’ के तहत प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनकी छोटी-मोटी जरूरतें पूरी हो रही हैं। साथ ही, ’प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के तहत गैस कनेक्शन मिलने से अब रसोई के धुएं से राहत मिली है और खाना बनाना सुगम हो गया है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

विधिक जागरूकता कार्यक्रम: न्यायाधीश ने छात्रों को कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक
पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट एवं निःशुल्क विधिक सहायता पर दी विस्तृत जानकारी

कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
चिरायु टीम की करें सतत् मॉनिटरिंग, लापरवाही पर की जाएगी कार्रवाई- कलेक्टर श्री वसंत
टीबी मुक्त लक्ष्य को समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और रिक्त पदों को शीघ्र भरने के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal