April 25, 2026 12:30 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

अग्निवीर भर्ती 2026-27 रू सूरजपुर में लिखित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण 01 मई से होगा प्रारंभ, संस्थानों में सूचना प्रदर्शित करने के दिए निर्देश

सूरजपुर/24 अप्रैल 2026/    भारतीय थल सेना में अग्निवीर भतीं 2026-27 के तहत ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 तक पूर्ण की जा चुकी है। भर्ती के अन्तर्गत आयोजित होने वाली ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) माह जून 2026 में संभावित है। युवाओं को परीक्षा के लिये बेहतर रूप से तैयार करने के उद्देश्य से संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर जिला सुरजपुर द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
              प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। यह प्रशिक्षण 04 मई से 04 जून 2026 तक संचालित होगा।
               इस प्रशिक्षण का उद्देश्यों को लिखित परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन प्रदान करना है जिससे वे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थी रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल ीजजचेरू??मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद पर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भर कर आवेदन छ.ग. रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकतें है। आवेदकों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाएं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न
डीएमएफ तहत स्वीकृत, पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की हुई समीक्षा
स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेयजल सहित अन्य कार्यों पर चर्चाकर तैयार की गई कार्ययोजना

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न
डीएमएफ तहत स्वीकृत, पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की हुई समीक्षा
स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेयजल सहित अन्य कार्यों पर चर्चाकर तैयार की गई कार्ययोजना