April 25, 2026 12:30 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने विभिन्न विकास कार्यों का किया अवलोकन, सुशासन तिहार के आवेदनों का निरीक्षण किया

सूरजपुर/24 अप्रैल 2026/  कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं जिला पंचायत सीईओ के द्वारा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
                निरीक्षण के क्रम में ग्राम पंचायत श्यामनगर में मिट्टी बांध एवं कृषि विभाग के वाटरशेड अंतर्गत चेक डेम निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया। साथ ही मुकुल साय एवं मनदेव के कूप निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी दौरान सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम पंचायत श्यामनगर के पंचायत भवन में प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर उनके निराकरण की प्रगति जानी गई।
                 इसके पश्चात ग्राम शंकरपुर में मनरेगा अंतर्गत नाला सफाई एवं बोरी बंधान कार्य का निरीक्षण किया गया, वहीं ग्राम पंचायत मायापुर-02 में मनरेगा के तहत कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य का भी जायजा लिया गया।
                 कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखें तथा हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न
डीएमएफ तहत स्वीकृत, पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की हुई समीक्षा
स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेयजल सहित अन्य कार्यों पर चर्चाकर तैयार की गई कार्ययोजना

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न
डीएमएफ तहत स्वीकृत, पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की हुई समीक्षा
स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेयजल सहित अन्य कार्यों पर चर्चाकर तैयार की गई कार्ययोजना