June 20, 2026 3:18 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सरगुजा के दो बास्केटबॉल खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ राज्य टीम में चयन
ऑल इंडिया बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु सरगुजा के खिलाड़ी चयनित

अम्बिकापुर 28 अप्रैल 2026/  सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ से दो खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ राज्य टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में ईलिस्बा तिर्की और अनामिका चौबे शामिल हैं, जो आगामी ऑल इंडिया ओपन बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 बनारस में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह टूर्नामेंट देशभर के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करता है, जिसमें सरगुजा के खिलाड़ियों को मौका मिलना जिले के खेल विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरगुजा के खिलाड़ियों का ऑल इंडिया स्तर पर चयन होना बेहद गर्व की बात है। यह उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। आने वाले समय में यहां के खिलाड़ी और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सरगुजा क्षेत्र के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं, जो क्षेत्र में खेलों के बढ़ते स्तर को दर्शाता है।

इस अवसर पर दोनों खिलाड़ियों को सरगुजा जिला बास्केटबॉल परिवार के सभी पदाधिकारी व खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal