June 20, 2026 4:10 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

नक्शा प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य शुरू
आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर शहर का सटीक डिजिटल मानचित्र किया जाएगा तैयार
नगर निगम आयुक्त ने नगरवासियों से सहयोग हेतु अपील की

अम्बिकापुर 28 अप्रैल 2026/   नगर निगम अम्बिकापुर के आयुक्त श्री डी.एन.कश्यप ने बताया कि नगर के व्यवस्थित विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ’नक्शा प्रोजेक्ट’ (NAKSHA Project) का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर शहर का सटीक डिजिटल मानचित्र तैयार किया जा रहा है। इस कार्य को पूर्ण करने हेतु प्रोजेक्ट के अधिकृत कर्मचारी आगामी कुछ दिनों तक क्षेत्र में ’घर-घर’ Door-to-Door) भ्रमण कर रहे हैं। कर्मचारी घरों और प्रतिष्ठानों की माप लेने व आवश्यक डेटा एकत्र करने का कार्य करेंगे। यह कार्य शहर की संपत्तियों का सटीक डेटाबेस तैयार करने तथा आम जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पारदर्शी रूप से पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। आयुक्त श्री कश्यप ने नागरिकों से अपील की है कि जब कर्मचारी आपके घर पहुंचे, तो कृपया उनके साथ सहयोग करें और उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराएं। आपका थोड़ा सा सहयोग शहर के उज्ज्वल और विकसित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal