अम्बिकापुर 02 मई 2026/ जिला विधिक सेवा प्राधिकारण अम्बिकापुर के सचिव ने बताया कि न्याय को सरल एवं सुलभ तरीक से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ किया गया। जिसके अंतर्गत 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा जिसमें लंबित मामले शामिल किया जाएगा । विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका /उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार ध् समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा । इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह के आरम्भ के साथ शुरु हो गया है। समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है।
उन्होंने बताया कि इस हेतु सभी सम्बंधित पक्षों को आमंत्रित किया गया है। अधिवक्तागण, वादकारियों तथा अन्य सभी सम्बंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया है। 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ हुए समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया। इन सुलह-बैठकों का आयोजन राज्य / जिला / तालुका / उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार / समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा। जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ तथा / अथवा सचिव विधिक सेवा प्राधिकार ध् समिति पक्षकारों की मदद करेंगे। पक्षकार इन सुलह-प्रयास हेतु बैठकों / वार्ताओं में सशरीर अथवा आभासी रूप से शामिल हो सकते हैं।
अपने मामले (जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है) को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में कैसे शामिल होने के लिए गूगल फॉर्म तैयार किया गया है। इस गूगल फॉर्म को भरना अत्यंत सरल है। इसे भरकर अपने मामले को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल किया जा सकता है। यह गूगल फॉर्म माननीय सर्वोच्च न्यायालय के वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है। गूगल फॉर्म लिंक का https://forms.gle/pRWbif6wAPrcqMsZ8 है। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 है। किसी प्रकार की हर सहायता / जानकारी के लिए सम्पर्क करें। समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) हेतु बनाए गए वन स्टॉप सेन्टर (वार रूम) इंचार्ज का सम्पर्क नं-011-23115652य 011-23116464 तथा सी.आर. पी निदेशक का सम्पर्क नं०-011-23115652, 011-23116465 है। वन स्टॉप सेन्टर (कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय) लैण्डलाइन नं०-011-23116464 है। इस हेतु। speciallokadalat2026@sci.nic.in पर भी ई मेल किया जा सकता है।







































































































