जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जिले में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले बच्चों को कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने किया सम्मानित
लैपटॉप भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

अम्बिकापुर 05 मई 2026/  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में जिले में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सम्मानित किया। 10वीं की परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर की छात्रा ज्योति साहू 97.33 प्रतिशत के साथ जिले में अव्वल रहीं। वहीं मल्टीपरपज स्कूल के  छात्र बाबा आशीष केरकेट्टा ने 12 वीं कक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक के साथ जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया। दोनों अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ मंगलवार को कलेक्टर श्री वसंत से मिलने कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टर ने दोनों को लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया। कलेक्टर के पूछने पर बाबा आशीष ने आगे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की इच्छा जाहिर की, वहीं ज्योति ने बताया कि 11 वीं में मैथ्स लेकर वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। कलेक्टर श्री वसंत ने दोनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा इसी प्रकार आगे भी कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल करने प्रेरित किया। इस दौरान  सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री ललित शुक्ला,  जिला शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश झा, श्री रविशंकर पाण्डे उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार