May 13, 2026 3:24 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जिले के 439 ग्राम पंचायतों में मनाया गया ‘चावल महोत्सव’, रोजगार दिवस एवं आवास दिवस
ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी, शिकायतों का त्वरित निराकरण एवं जल संरक्षण के लिए किया प्रेरित

अम्बिकापुर 07 मई 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में ‘चावल महोत्सव’ के साथ ‘रोजगार दिवस’ एवं ‘आवास दिवस’ उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। पंचायत भवनों तथा मनरेगा कार्यस्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को उनके खातों में अंतरित राशि की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने हितग्राहियों से सीधे संवाद करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण पूर्ण करने का आग्रह किया। साथ ही निर्मित आवासों में वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं विकसित करने के लिए स्वप्रेरणा से आगे आने का आह्वान किया गया।

मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों को लंबित मजदूरी भुगतान की स्थिति से अवगत कराया गया तथा उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निराकरण किया गया। आजीविका डबरी योजना से जुड़े हितग्राहियों को आय संवर्धन के लिए शासन की अन्य योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के अंतर्गत ‘नवा तरिया-आय के जरिया’ सहित सभी जल संरक्षण कार्यों को बारिश पूर्व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों एवं युवाओं को वर्षा जल संचयन के महत्व से अवगत कराते हुए प्रत्येक घर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग अपनाने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को मनरेगा एवं अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने हेतु QR कोड स्कैन कर मोबाइल पर योजनाओं से संबंधित जानकारी देखने की तकनीक भी सिखाई गई। इससे ग्रामीण अब योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे।

इस दौरान प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण भी किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : विधायक भूलन सिंह मरावी

– सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल ,विभिन्न योजनाओं की मिली जानकारी

– शिविर अंतर्गत समस्याओं और शिकायतों के 217 आवेदन प्राप्त

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर की विभागवार समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

’’संवेदनशीलता के साथ हो आमजन की समस्याओं का समाधान’’ – कलेक्टर

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविरों के सुचारू संचालन पर दिया विशेष जोर

पीएम आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की गहन समीक्षा, धीमी प्रगति वाले पंचायतों पर सख्ती

‘‘तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर‘‘ अभियान का हुआ आगाज

– यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का संयुक्त तत्वाधान

– मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण लेने सूरजपुर जिले से एडल्ट लीडर्स हुए शामिल

Cricket Live Score

Rashifal