May 13, 2026 3:24 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में श्री अरबिंदो मिशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, समाज कल्याण एवं बाल विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

अम्बिकापुर 07 मई 2026/  संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा अंबिकापुर के सिटी ऑफिस दर्रीपारा कैंपस स्थित सभागृह में  श्री अरबिंदो मिशन अंबिकापुर की आगामी कार्ययोजना एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र लाकपाले एवं अध्यक्षता श्री अरबिंदो मिशन छत्तीसगढ़ की चेयरपर्सन डॉ. इंदिरा मिश्रा, आई.ए.एस., पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन ने की।

    बैठक में  डॉ. इंदिरा मिश्रा ने श्री अरबिंदो आश्रम तथा श्री अरबिंदो एवं श्री मां के विचारों से प्रेरित समाज कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों में उत्सुकता, स्नेह भावना एवं सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में सहायक बने तथा खेल-खेल में सीखने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करे।  डॉ. इंदिरा मिश्रा ने श्री अरबिंदो एवं श्री मां के आदर्शों एवं उनके समाज कल्याणकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा व्यावहारिक, सृजनात्मक एवं मनोशक्ति को विकसित करने वाली होनी चाहिए, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं नैतिक मूल्यों का विकास हो सके।

     कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र लाकपाले ने श्री अरबिंदो सोसाइटी सरगुजा के माध्यम से कोचिंग सेंटर प्रारंभ करने तथा औषधीय एवं पुष्पीय पौधों की नर्सरी विकसित कर युवाओं एवं विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने का प्रस्ताव रखा। इस अभिनव पहल का उपस्थित सभी सदस्यों ने सहर्ष स्वागत किया। इस अवसर पर मालवीय मिशन सरगुजा के सदस्यगण सहित अंबिकापुर नगर के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री हरि शंकर त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि श्री अरबिंदो जी के सिद्धांतों एवं विचारों को समाज एवं बच्चों तक पहुंचाकर सरगुजा अंचल में जनचेतना एवं समाज कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : विधायक भूलन सिंह मरावी

– सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल ,विभिन्न योजनाओं की मिली जानकारी

– शिविर अंतर्गत समस्याओं और शिकायतों के 217 आवेदन प्राप्त

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर की विभागवार समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

’’संवेदनशीलता के साथ हो आमजन की समस्याओं का समाधान’’ – कलेक्टर

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविरों के सुचारू संचालन पर दिया विशेष जोर

पीएम आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की गहन समीक्षा, धीमी प्रगति वाले पंचायतों पर सख्ती

‘‘तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर‘‘ अभियान का हुआ आगाज

– यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का संयुक्त तत्वाधान

– मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण लेने सूरजपुर जिले से एडल्ट लीडर्स हुए शामिल

Cricket Live Score

Rashifal