May 13, 2026 3:02 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकायों में लगाए गए शिविर, नागरिकों से प्राप्त हुए आवेदन

सूरजपुर/12 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत आज नगरीय निकाय सूरजपुर एवं बिश्रामपुर में वार्ड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
               नगर पालिका सूरजपुर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06 स्थित दुर्गाबाड़ी प्राथमिक शाला स्कूल, भैयाथान रोड में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 05, सुभाष चन्द्र बोस वार्ड क्रमांक 06, भगत सिंह वार्ड क्रमांक 07 एवं स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक 08 के नागरिक शामिल हुए। इसी प्रकार नगर पंचायत बिश्रामपुर के वार्ड क्रमांक 05 स्थित आजाद ग्राउंड के पास सामुदायिक भवन में सुशासन तिहार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 05, स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक 06, छत्रपति शिवाजी वार्ड क्रमांक 07 एवं रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 08 के नागरिकों ने सहभागिता की।
                  उल्लेखनीय है कि इन शिविरों के दौरान नगर पालिका सूरजपुर में कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं नगर पंचायत बिश्रामपुर में 29 आवेदन प्राप्त हुए। दोनों नगरीय निकायों में प्राप्त शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : विधायक भूलन सिंह मरावी

– सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल ,विभिन्न योजनाओं की मिली जानकारी

– शिविर अंतर्गत समस्याओं और शिकायतों के 217 आवेदन प्राप्त

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर की विभागवार समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

’’संवेदनशीलता के साथ हो आमजन की समस्याओं का समाधान’’ – कलेक्टर

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविरों के सुचारू संचालन पर दिया विशेष जोर

पीएम आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की गहन समीक्षा, धीमी प्रगति वाले पंचायतों पर सख्ती

‘‘तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर‘‘ अभियान का हुआ आगाज

– यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का संयुक्त तत्वाधान

– मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण लेने सूरजपुर जिले से एडल्ट लीडर्स हुए शामिल

Cricket Live Score

Rashifal