May 13, 2026 3:01 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय को मिली ₹14,700 की सीधी छूट
भारी-भरकम बिजली बिल से उपभोक्ताओं को मिल रही बड़ी राहत
अधिभार (सरचार्ज) माफी के बाद शेष राशि के भुगतान के लिए किस्तों की सुविधा
हितग्राही धनंजय तिवारी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

अम्बिकापुर 12 मई 2026/   छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी प्राथमिकताओं के अनुरूप संचालित ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ आम जनता के लिए बड़ी राहत का जरिया बन रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल वर्षों से लंबित बिजली बिलों का निपटारा हो रहा है, बल्कि मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को आर्थिक संबल भी मिल रहा है। सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पथरई निवासी धनंजय तिवारी इस योजना का लाभ लिया।

शिविर में हुआ त्वरित समाधान
हितग्राही धनंजय तिवारी ने बताया कि उनका बिजली बिल लंबे समय से लंबित होने के कारण बढ़कर 42,900 रुपये से अधिक हो गया था। इतनी बड़ी राशि का एकमुश्त भुगतान करना उनके लिए बेहद कठिन था। शासन द्वारा आयोजित ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की शिविर’ में जब उन्होंने अपनी समस्या रखी, तो योजना के प्रावधानों के तहत उन्हें तत्काल 14,700 रुपये की सरचार्ज छूट प्रदान की गई।

किस्तों की सुविधा से आसान हुई राह
योजना की संवेदनशीलता का लाभ उठाते हुए धनंजय को शेष राशि के भुगतान के लिए किस्तों की सुविधा भी दी गई है। अब वे अपनी सुविधा अनुसार धीरे-धीरे बकाया राशि जमा कर सकेंगे। धनंजय तिवारी ने बताया कि मेरा बिल 42 हजार पार कर गया था, जिससे मैं काफी परेशान था। शिविर में जाने पर मुझे करीब 14,700 रुपये की छूट मिली। अब बाकी पैसे मैं किस्तों में पटा दूंगा। इस राहत के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को बहुत-बहुत धन्यवाद।

अधिकारियों की अपील
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में विशेष शिविर लगाकर उपभोक्ताओं के बिजली संबंधी विवादों और बकाया बिलों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। शासन की इस पहल से उपभोक्ताओं में भारी उत्साह है और वे बिजली बिल के नियमित भुगतान के प्रति जागरूक हो रहे हैं।विद्युत अधिकारी ने जिले के ग्रामीण अंचल में कुल उपभोक्ता 1,07,287 हैं,जिसमे से कुल 62175 उपभोक्ता मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 हेतु पात्र उपभोक्ता हैं। बिजली बिल का कुल बकाया राशि 91.88 करोड़ रुपए से अधिक का है, जिले में अब तक कुल 28.06 करोड़ रुपए से अधिक की राशि श्वेव ऑफश् (छूट) के रूप में उपभोक्ताओं को दी गई है। कुल बकाया में से 43.11 करोड़ की राशि सरचार्ज के रूप में थी, जिसे योजना के तहत व्यवस्थित कर उपभोक्ताओं को केवल 20.70 करोड़ की भुगतान योग्य राशि का विकल्प दिया गया है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : विधायक भूलन सिंह मरावी

– सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल ,विभिन्न योजनाओं की मिली जानकारी

– शिविर अंतर्गत समस्याओं और शिकायतों के 217 आवेदन प्राप्त

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर की विभागवार समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

’’संवेदनशीलता के साथ हो आमजन की समस्याओं का समाधान’’ – कलेक्टर

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविरों के सुचारू संचालन पर दिया विशेष जोर

पीएम आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की गहन समीक्षा, धीमी प्रगति वाले पंचायतों पर सख्ती

‘‘तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर‘‘ अभियान का हुआ आगाज

– यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का संयुक्त तत्वाधान

– मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण लेने सूरजपुर जिले से एडल्ट लीडर्स हुए शामिल

Cricket Live Score

Rashifal