March 23, 2026 6:47 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ।

सूरजपुर/28 दिसंबर 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रविवार को ग्राम महेशपुर पहुंचकर सिलफिली एन.एच. 43 से महेशपुर होते हुए लटोरी तक होने वाले सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित पूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
जिला सूरजपुर की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। पहली परियोजना में सिलफिली एन.एच. 43 से महेशपुर होते हुए लटोरी तक 5.80 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य शामिल है, जिस पर 1269.90 लाख रुपये की लागत आएगी। दूसरी परियोजना में कसलगिरी से शिवसागरपुर तक 1.50 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शामिल है, जिसके लिए 219.17 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
स्थानीय लोगों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी-

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और यातायात की सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह की परियोजनाएं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देंगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने  इन विकास कार्यों के शीघ्र पूर्ण होने की आशा व्यक्त की।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal