जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी
डिजिटल व्यवस्था और धान का सर्वाधिक मूल्य से किसान हो रहे समृद्ध
किसान तुहंर टोकन ऐप से 24×7 टोकन काटने की सुविधा

अंबिकापुर 29 दिसंबर 2025/  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तिहार किसानों के लिए खुशहाली लेकर आया है। धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। धान उपार्जन केन्द्रों में लागू डिजिटल टोकन प्रणाली और सरल प्रक्रियाओं ने धान विक्रय को सरल, सुगम और आसान बना दिया है।
अम्बिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत रामपुर धान उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय के लिए पहुंचे ग्राम पंचायत इंदरपुर निवासी लघु किसान श्री महेंद्र यादव ने बताया कि उनके पास कुल 120 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने किसान तुहंर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे ही 60 क्विंटल धान का डिजिटल टोकन कटवाया। श्री यादव ने कहा कि डिजिटल सुविधा से टोकन काटना बेहद आसान हो गया है और समिति केन्द्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, जिससे समय, श्रम और पैसों की बचत हो रही है।
उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र पहुंचते ही नमी परीक्षण सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की गईं तथा समय पर बारदाना उपलब्ध कराया गया। तौल प्रक्रिया भी सुचारु रूप से संपन्न हुई और धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या नहीं आई।
कृषक महेंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है, जिससे किसानों को बड़ा लाभ हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धान विक्रय से प्राप्त आय से उन्होंने मोटरसाइकिल खरीदी थी। वर्तमान में खेती-बाड़ी का विस्तार करते हुए गेहूं, दलहन, तिलहन एवं सब्जी की खेती भी कर रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में निरंतर वृद्धि हो रही है।
कृषक श्री यादव ने धान खरीदी की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन का आभार जताया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार