February 5, 2026 8:44 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी
धान उपार्जन केन्द्रों की सुव्यवस्थित व्यवस्था से किसानों को मिली राहत
किसान राजेंद्र प्रसाद ने की धान खरीदी व्यवस्था की सराहना।

अंबिकापुर 30 दिसंबर 2025/  जिले में धान उपार्जन केन्द्रों पर की गई बेहतर व्यवस्थाओं और पारदर्शी प्रक्रिया के चलते किसानों को धान विक्रय में सहुलियत मिल रही है। सरल प्रक्रिया, समयबद्ध सेवा और पर्याप्त सुविधाओं की वजह से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत शिवपुर निवासी किसान श्री राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष धान की पैदावार अच्छी हुई है। उनके पास कुल 148 क्विंटल धान का रकबा है, जिसके लिए उन्होंने धान उपार्जन समिति के माध्यम से 50 क्विंटल का पहला टोकन कटवाया। उन्होंने बताया कि टोकन प्राप्त करने से लेकर धान विक्रय तक की पूरी प्रक्रिया सहज और परेशानी मुक्त रही है।
किसान ने बताया कि धान उपार्जन केंद्र पहुंचते ही गेट पास की कार्रवाई की गई, नमी परीक्षण किया गया और तत्पश्चात तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया। सभी कार्य नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से किए गए, जिससे धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल, बैठने और छाया जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का सर्वाधिक दाम मिल रहा है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि से वे गेहूं, तिलहन, सब्जी सहित अन्य फसलों की खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो रही है।
किसान श्री राजेंद्र प्रसाद ने धान खरीदी व्यवस्था को सराहनीय बताते हुए कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है। उन्होंने बेहतर धान खरीदी व्यवस्था के लिए शासन -प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धान उपार्जन केन्द्र में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसकी वजह से धान विक्रय करने में परेशानी नहीं हो रही है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें