February 5, 2026 8:38 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से जिले के जरूरतमंदों को मिला पक्का आशियाना

सूरजपुर/01 जनवरी 2026/    जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप एवं कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे जिले के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को बेहतर और सुरक्षित आवास की सुविधा मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी कल्याणपुर निवासी राजकुमार साह ने बताया कि पहले वे कच्चे मकान में रहते थे, जहां अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से उनकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
                     उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सफल क्रियान्वयन से जिले में गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें