March 23, 2026 4:20 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से धान विक्रय हुआ सुगम, सरल और आसान
डिजिटल टोकन सुविधा से किसानों का समय, श्रम और खर्च की हो रही बचत
किसान तुहंर टोकन ऐप से 24×7 धान विक्रय के लिए टोकन काटने की व्यवस्था

अंबिकापुर 02 जनवरी 2026/  राज्य सरकार द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में लागू की गई डिजिटल एवं पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को न केवल सुविधा मिल रही है, बल्कि उन्हें एक सम्मानजनक और भरोसेमंद अनुभव भी प्राप्त हो रहा है। जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी खुर्द के किसान श्री राजू लाल टेकाम ने धान विक्रय के दौरान मिली व्यवस्थाओं की सराहना की
कृषक श्री टेकाम ने बताया कि इस वर्ष अच्छी वर्षा के कारण धान की पैदावार बेहतर रही है और उनके पास लगभग 100 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने तुहंर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही 50 क्विंटल धान का टोकन काटा है। डिजिटल तकनीक प्रणाली से टोकन कटाने की प्रक्रिया आसान हुई है और अब किसानों को समिति में लाइन लगाने या बार-बार आने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
उन्होंने बताया कि शिवपुर धान उपार्जन केन्द्र में पहुंचते ही गेट पास, नमी परीक्षण एवं बारदाना की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की गई, जिससे बिना किसी रुकावट के धान विक्रय हुआ। केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल, छाया और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को सुविधा मिल रही है।
किसान श्री टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शासन में किसानों को धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का सर्वाधिक दाम मिल रहा है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक खरीदी की जा रही है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है और वे धान के साथ-साथ गेहूं, तिलहन एवं सब्जी जैसी  फसलों की खेती कर आमदनी बढ़ी हैं।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों का भरोसा बढ़ाया है और खेती को लाभ का व्यवसाय  बनाया है। धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट श्री टेकाम ने मुख्यमंत्री का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal