अंबिकापुर 02 जनवरी 2026/ एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन के उपरांत भी कृषकों को फसल/रकबा संशोधन संबंधी समस्या आने के कारण राज्य शासन द्वारा कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फसल/रकबा विवरण संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिस हेतु समस्त सहकारी समितियों के समिति लॉगिन में कृषकों के फसल/रकबा विवरण संशोधन की सुविधा दिनांक 7 जनवरी 2026 तक प्रदान की गई है। कृषक बंधु धान विक्रय हेतु आवश्यक फसल/रकबा सुधार हेतु संबंधित सहकारी समिति से सुधार करा सकते हैं।








































































































