February 5, 2026 5:50 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्टर ने एसआईआर के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली बैठक

सूरजपुर/02 जनवरी 2026/  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे निर्वाचक नामावली विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.जयवर्धन द्वारा विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। उन्होंने एसआईआर कार्यक्रम की प्रगति, अनमैप मतदाता (सी कैटेगरी) के लिए नोटिस जारी कर तामिल कराने, बीएलओ एप में अपलोड कराने तथा सी कैटेगरी के मतदाताओं से उम्र के अनुसार निर्धारित दस्तावेज को अपलोड कराने जैसे बिंदुओं पर चर्चा की और उपस्थित संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
         उन्होंने निर्वाचन से जुड़े कर्मचारियों को समुचित प्रशिक्षण देने, अनमैपड सभी मतदाताओं को नोटिस तामील सुनिश्चित करने और घर-घर जाकर सत्यापन कार्य को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने पर विशेष जोर दिया।
          कलेक्टर ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को अत्यंत गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित जनों को विशेष हिदायत दी कि निर्वाचन की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए मतदाता सूची का अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करें। उन्होंने फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, फार्म-7 के माध्यम से अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने एवं फार्म-8 के माध्यम से नामों में त्रुटि सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
     वीडियो कांफ्रेसिंग में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेंद्र शर्मा, सर्व एसडीएम व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें