छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के साथ हिंसा का एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय वीडियो सामने आया है।
हैवानियत की सारी हदें पार करने वाला यह वीडियो सिर्फ एक हिंसक घटना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, जिंदल उद्योग की कोयला खदान के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान एक महिला आरक्षक के साथ जो हुआ, उसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है, वायरल वीडियो में महिला कांस्टेबल रोती हुई भीड़ से “मुझे छोड़ दो भाई मुझे जाने दो, आगे से नहीं आऊंगी” ऐसा बोल बोल कर अपनी जान की भीख मांगती नजर आ रही है, उग्र प्रदर्शनकारियों ने उसे आधा किलोमीटर तक दौड़ाया, घसीटा और जब वह भागती हुई खेत में गिर पड़ी तो उसकी वर्दी फाड़ कर उसे अर्धनग्न कर दिया।
इस वायरल वीडियो ने तमनार हिंसा की परतें खोल कर रख दिया है महिला आरक्षक से बदसलूकी की यह घटना प्रशासनिक असफलता और भीड़ के उन्माद की भयावह तस्वीर पेश करती है।
वीडियो वायरल होते ही तमनार हिंसा की खुली परतें,
महिला आरक्षक के साथ अभद्रता, पहले दौड़ाया,फिर खेत में गिराकर घसीटा,वर्दी फाड़ी और अर्धनग्न कर दिया गया
लेडी कांस्टेबल के साथ हुए इस अमानवीय व्यवहार को लेकर कानून व्यवस्था पर फिर बड़े सवाल
Mahi singh Rajput
Contact for news Advertisement 8120295352




































































































