February 11, 2026 1:15 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
सामूहिक विवाह समारोह में 10 फरवरी को जिलेभर के 260 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

अंबिकापुर 09 फरवरी 2026/  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज के हॉकी स्टेडियम मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में जिलेभर के 260 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रातः 11ः30 बजे वर्चुअल रूप से जुड़कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

वैवाहिक कार्यक्रम प्रातः 09ः00 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता सांसद सरगुजा श्री चिंतामणी महाराज करेंगे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के विधायक श्री प्रबोध मिंज, विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, राज्य गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, सभापति नगर पालिक निगम अम्बिकापुर श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव एवं सभापति स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति श्रीमती राधा रवि शामिल होंगे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) – 2026 के अंतर्गत सुनवाई और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 14 फरवरी तक जारी
जिले के दो विधानसभा प्रेमनगर और भटगांव में शत-प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूर्ण
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को

प्रकृति, संस्कृति और मनोरंजन का त्रिवेणी संगमः 13 फरवरी से सजेगा तीन दिवसीय ’मैनपाट महोत्सव’ का भव्य मंच
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर महोत्सव में बिखेरेंगी जलवा
एडवेंचर स्पोर्ट्स, स्थानीय व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार होगा ’छत्तीसगढ़ का शिमला’

Cricket Live Score

Rashifal