February 5, 2026 8:39 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जिले के 03 विकासखंड में 10 फरवरी से चलाया जायेगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम
-कलेक्टर ने सर्वजन दवा सेवा अभियान फाइलेरिया बीमारी से बचाव हेतु दवा सेवन के महत्व व संभावित प्रभावों से आमजन से अवगत कराने के दिए निर्देश
– संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत तैयारियों की गई समीक्षा

– ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश
समय-सीमा की बैठक संपन्न

सूरजपुर/03 फरवरी 2026/     आज कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आहूत की गई। जिसमें जिले में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन हेतु राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत व्यापक स्तर पर तैयारी के दिशा निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये गए। जिले के निर्धारित 03 विकासखंड (सूरजपुर, प्रेमनगर, रामानुजनगर) में प्रचार-प्रसार के दौरान सर्वजन दवा सेवा अभियान के संबंध में जागरूकता, फाइलेरिया बीमारी से बचाव हेतु दवा सेवन के महत्व, संभावित प्रभावों,  सावधानियों पर विस्तार से जानकारी देने की बात कही गई ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे लोग दवाई का सेवन करें। इसके साथ ही अभियान के दौरान दवा वितरण दल के सदस्यों को आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, कॉलेज एवं विभिन्न शैक्षिणिक संस्थानों में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिये गये है। 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवा अभियान की शुरूआत होनी है। जिसकी तैयारियां पूर्व ही सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये हैं।
     बैठक में आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर अंतर्गत चलने वाले संपूर्णता अभियान 2.0 की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत प्रतापपुर में 06 सूचकांकों पर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चलने वाले प्रस्तावित आउटरीच कार्यक्रम एवं गतिविधियों की तैयारियां कार्यक्रम तिथि के पूर्व ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संर्पूणता अभियान के सफल संपादन हेतु 06 सूचकांको के आधार पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जमीनी स्तर पर ठोस परिणाम लाने के निर्देश दिये गए।
    बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिये। उन्होने स्पष्ट किया कि कार्यालय के कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से संपादित किया जाये ताकि फाइलों एवं दस्तावेजों का प्रबंधक बेहतर हो और पारदर्शिता निर्मित हो सके।
    बैठक में डीएफओ डीपी साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, सर्व एसडीएम व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें