सूरजपुर/04फरवरी 2026/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले के 06 विकास खंडों की 04 ग्राम पंचायतों में स्थापित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रोसेसिंग इकाइयों (पीडब्लूएमयू) के संचालन हेतु इच्छुक रीसाइक्लर्स, फर्म अथवा थर्ड पार्टी एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक आवेदक मोहरबंद लिफाफे में रूचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) के रूप में अपना आवेदन 05 फरवरी 2026 को दोपहर 12ः00 बजे तक जमा कर सकते हैं।
उक्त इकाइयों के संचालन से संबंधित नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी जिला पंचायत सूरजपुर के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट https:\\surajpur.nic.in पर उपलब्ध है।








































































































