February 5, 2026 8:44 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

बिश्रामपुर में फाइलेरिया से बचाव हेतु स्वास्थ्य अमले का प्रशिक्षण संपन्न

सूरजपुर/04 फरवरी 2026/   कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, सूरजपुर के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैकरा के मार्गदर्शन में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन अभियान की तैयारी को लेकर विश्रामपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
                यह प्रशिक्षण 02 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बिश्रामपुर में विकासखंड सूरजपुर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, मितानिनों एवं मितानिन प्रशिक्षकों को प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अभियान को सफल बनाना है।
               फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला सूरजपुर के तीन विकासखण्ड- सूरजपुर, रामानुजनगर एवं प्रेमनगर में 10 से 25 फरवरी 2026 तक सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया।
              अभियान के प्रथम चरण में 10 से 12 फरवरी तक आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। इसके पश्चात 13 से 22 फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे। वहीं 23 से 25 फरवरी तक अभियान के दौरान छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को दवा सेवन कराया जाएगा। अभियान अवधि में सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी के समीप बूथ संचालित रहेंगे।
             गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी पात्र व्यक्तियों को स्वास्थ्य कर्मियों के समक्ष दवा सेवन करना अनिवार्य होगा। इस अभियान को सफल बनाने हेतु शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की सहभागिता से शत-प्रतिशत दवा सेवन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
           प्रशिक्षण का संचालन श्री विनय शर्मा (प्रशिक्षण समन्वयक) एवं डीएमसी श्री धीरज कुमार सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. अमित भगत, बीपीएम श्री सुरेश वर्मा, एमटीएस श्री सी.के. माहेश्वरी, बीईईओ डी.के. पैकरा, सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, मितानिन एवं मितानिन प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें