June 20, 2026 5:22 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में हाई स्कूल गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, उड़नदस्ता दल ने किया आकस्मिक निरीक्षण

अम्बिकापुर 06 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत 06 मार्च 2026 को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर, सेजेस लखनपुर, करजी कन्या, दरिमा बालक, दरिमा कन्या, बतौली बालक, बतौली कन्या, सीतापुर कन्या, बटईकेला, बरगीडीह, पडौली, जोरी, डूमरडीह एवं सेजेस धौरपुर सहित अन्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुर, जजगा सेजेस, कन्या लखनपुर, मेण्ड्राकला, पुलिस लाइन, मणिपुर वार्ड, कन्या दरिमा, बालक दरिमा, नर्मदापुर, कलेश्वरपुर एवं सरस्वती शिशु मंदिर अम्बिकापुर सहित अन्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होना पाया गया। गणित विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 9688 विद्यार्थियों में से 9408 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 280 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal