March 7, 2026 2:16 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी बिलासपुर में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल 15 मार्च को

अम्बिकापुर 06 मार्च 2026/  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर में संचालित आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी में शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सरगुजा जिले की इच्छुक एवं पात्र बालिका खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन ट्रायल 15 मार्च 2026 को एक दिवसीय आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा। चयन प्रक्रिया में 11 से 13 वर्ष आयु वर्ग (सब-जूनियर) की बालिका खिलाड़ी ही सम्मिलित हो सकेंगी। सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला सरगुजा ने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आवागमन का व्यय स्वयं वहन करना होगा। विभाग द्वारा खिलाड़ियों के लिए आवास की व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जाएगी, जबकि ट्रायल के दौरान एक समय का भोजन विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले की इच्छुक एवं पात्र बालिका खिलाड़ी, जो कबड्डी अकादमी में प्रवेश लेकर अपने खेल कौशल को निखारना चाहती हैं, वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें