April 29, 2026 11:27 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त का किया अंतरण
अम्बिकापुर की निधि जायसवाल ने योजना की राशि से शुरू किया अपना ब्यूटी पार्लर, मुख्यमंत्री से साझा की सफलता की कहानी
सरगुजा जिले की 355 ग्राम पंचायतें और 02 नगरीय निकाय ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित

अम्बिकापुर 08 मार्च 2026/  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए वर्चुअल माध्यम से महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में ’महिला सम्मेलन सह बाल विवाह मुक्त पंचायत/नगरीय निकाय उद्घोषणा समारोह’ का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री से संवादः बचत राशि से बना स्वरोजगार
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अम्बिकापुर के बौरीपारा निवासी श्रीमती निधि जायसवाल से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री द्वारा योजना की राशि के उपयोग के संबंध में पूछे जाने पर श्रीमती निधि ने बताया कि उन्होंने शासन से मिलने वाली सहायता राशि का सदुपयोग किया और अपनी बचत से खुद का ब्यूटी पार्लर शुरू किया। उन्होंने इस आत्मनिर्भरता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें समाज में एक नई पहचान दिलाई है।

बाल विवाह मुक्त जिला बनने की ओर बढ़ते कदम
समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग और एसोशिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन  (AVA) के संयुक्त तत्वावधान में जिले की 355 ग्राम पंचायतों और 02 नगरीय निकायों को औपचारिक रूप से ’बाल विवाह मुक्त’ घोषित किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल (नेट बॉल), महिला सुरक्षा, कृषि, और लघु उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती निरूपा सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने सभी से बेटा-बेटी में भेदभाव न करते हुए दोनों को समान रूप से अच्छी शिक्षा देने की अपील की, ताकि हमारी बेटियां भी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

नगर निगम सभापति श्री हरिमन्दर सिंह टिन्नी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की प्रगति की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, व्यापार, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर, नगर निगम एमआईसी सदस्य श्री रविन्द्र भारती, श्रीमती स्वेता गुप्ता, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्री निरंजन राय, स्थानीय प्रतिनिधि में श्री विनोद हर्ष, श्रीमती सोनू तिग्गा, श्रीमती प्रियंका चौबे, श्रीमती सरस्वती, श्रीमती इंदू सहित जिला परियोजना कार्यक्रम अधिकारी श्री जे आर प्रधान अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण की कलेक्टर ने की बिंदुवार समीक्षा

– 1 मई से 30 मई  तक चलेगा मकानसूचीकरण कार्य – एचएलओ ऐप के माध्यम से होगी डेटा एंट्री

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिले के समस्त चार्ज अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

सूरजपुर जिले का छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित

– 12वीं में 86.46 प्रतिशत व 10वीं में 82.75 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

– पिछले वर्ष की तुलना में 12वीं के परिणाम में 14 प्रतिशत व 10वीं में 11 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

– बेटियों ने एक बार फिर मारी बाजी, बालकों से आगे रहीं बालिकाएं

भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा ‘समाधान समारोह 2026‘ का आयोजन

21, 22 एवं 23 अगस्त को सर्वाेच्च न्यायालय परिसर में लगेगी विशेष लोक अदालत

न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास

सुलह बैठकों का दौर 21 अप्रैल से आरंभ – गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026

‘सही दवा – शुद्ध आहार‘ अभियान के तहत सूरजपुर जिले में औषधि प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण

– सहायक संचालक एवं औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोरों की जांच कर 03 प्रकार की औषधियां की फ्रीज

27 अप्रैल से 11 मई तक लगातार जारी रहेगा अभियान – सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकयुक्त औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा का सूरजपुर प्रवास

– सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पोषण आहार, मध्यान्ह भोजन एवं छात्रावास भोजन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा

– उचित मूल्य दुकानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताओं पर जताई अप्रसन्नता

– अनियमितता बरतने वाली दुकान संचालक एजेंसी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

‘‘डिजिटल लेबर चौक ई-श्रम साथी‘‘ मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ

– छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की नई पहल – श्रमिकों को कौशल अनुसार मिलेगा त्वरित रोजगार

– नियोक्ताओं को आवश्यकतानुसार मिलेंगे उपयुक्त श्रमिक, रोजगार प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी

– गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है एप्लिकेशन