April 29, 2026 7:45 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने पीएमश्री स्कूल का किया निरीक्षण
जिले में बेहतर शैक्षणिक सुधार सुनिश्चित करने पीएम सैचुरेशन बिन्दुओं पर किया अवलोकन
शिक्षक विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें, पढ़ाई में नई शिक्षण पद्धतियों के साथ ही खेल-कूद भी अपनाएं- कलेक्टर

अम्बिकापुर 13 मार्च 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शुक्रवार को अम्बिकापुर के पीएमश्री विद्यालय सोहगा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय भवन, परिसर, कक्षाओं, लाइब्रेरी सहित बच्चों हेतु मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।

कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में बेहतर शैक्षणिक सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएम सैचुरेशन बिन्दुओं पर भी कक्षा में जाकर अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों से चर्चा कर पीएम सैचुरेशन बिन्दुओं पर जानकारी ली तथा इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की संख्या, विद्यार्थियों की संख्या व उपस्थिति सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली गई। उन्होंने शिक्षकों से कहा की वे विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें और पढ़ाई में नई व नवाचार शिक्षण पद्धतियों के साथ-साथ खेल-कूद भी अपनाएं। इससे विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई में बढ़ेगी एवं खेल-कूद से मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, जिससे जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा में विद्यार्थियों के बीच बैठकर पढ़़ाई से सम्बंधित चर्चा की और उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। बच्चों को प्रेरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएमसी श्री सर्वजीत पाठक सहित सर्वसम्बन्धित उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें