September 12, 2026 5:56 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

महापौर व सभापति ने 11 दिव्यांगजनों को वितरित की मोटराइज्ड ट्रायसायकल

अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/  समाज कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा आज 11 दिव्यांगजनों को बैटरी संचालित मोटराइज्ड ट्रायसायकल वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं नगर निगम अंबिकापुर के सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी ने हितग्राहियों को ट्रायसायकल प्रदान की। मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्राप्त कर दिव्यांगजनों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। हितग्राहियों ने बताया कि इस सुविधा से उन्हें आवागमन में आसानी होगी तथा वे अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ आजीविका के साधनों में भी आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण श्री व्ही. के. उके सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें