March 26, 2026 12:54 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

पीएम आवास योजना में 145 हितग्राहियों को मिला आशियाना, लॉटरी से हुआ मकानों का आवंटन

अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/  नगर पालिक निगम अंबिकापुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत सुभाषनगर स्थित परियोजना में 145 हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति के माध्यम से मकानों का आवंटन किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में “मोर मकान मोर आस” घटक के अंतर्गत यह आवंटन प्रक्रिया साइट पर ही पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कुल 493 आवासों की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई थी। प्रथम चरण में 07 जनवरी 2026 को शासकीय भूमि पर काबिज 67 हितग्राहियों को आवास आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि शेष 426 आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस प्रक्रिया में कुल 1280 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से शासन के दिशा-निर्देशों एवं दावा-आपत्ति निराकरण के पश्चात 295 हितग्राही पात्र पाए गए। इनमें से 145 हितग्राहियों ने न्यूनतम टोकन राशि 25 हजार रुपये जमा कर आवंटन हेतु पात्रता प्राप्त की, जिन्हें लॉटरी के माध्यम से आवास आबंटित किए गए।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, प्रभारी सदस्य लोक निर्माण विभाग श्री मनीष सिंह सहित निगम के समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे। साथ ही रामराज सिंह  डिप्टी कलेक्टर, नोडल अधिकारी श्री राजेश कुमार राम, सहायक नोडल अधिकारी श्री दुष्यंत बजाज, अभियंता श्री प्रेम प्रकाश दुबे, राजस्व प्रभारी, कार्यालय अधीक्षक, सीएलटीसी टीम एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं हितग्राही भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नगर निगम द्वारा इस प्रकार की पारदर्शी एवं व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत

Cricket Live Score

Rashifal