April 10, 2026 1:43 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़: प्रतापपुर के ग्राम खड़गवाकला में युनिसेफ और एग्रीकॉन फाउंडेशन ने निकाली जागरूकता रैली

सूरजपुर/09 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर के ग्राम पंचायत खड़गवाकला में आज पहली बार युनिसेफ एवं एग्रीकॉन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। ग्राम पण्डोपारा में सरपंच, पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और युवोदय स्वयंसेवकों ने मिलकर इस रैली को उत्साहपूर्वक सफल बनाया।

कानून की जानकारी और हेल्पलाइन नंबर से ग्रामीण हुए जागरूक:-
रैली के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि लड़की की न्यूनतम वैधानिक विवाह आयु 18 वर्ष तथा लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम आयु में विवाह करना कानूनन अपराध है, जिसमें 2 वर्ष के कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। बाल विवाह की जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन 181 एवं आपातकालीन नंबर 112 पर तुरंत सूचना देने की अपील की गई।

घर-घर गए, पोस्टर बाँटे, नारे लगाए:-
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने गाँव में भ्रमण कर घर-घर जाकर बाल विवाह विरोधी पोस्टर वितरित किए और जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुँचाया। ष्हम सबने ठाना है, बाल मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना है, बंद करो, बंद करो बाल विवाह बंद करो जैसे नारों से पूरा गाँव गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ दिलाई गई।
  इस अवसर पर युनिसेफ के जिला समन्वयक श्री हितेश निर्मलकर, ब्लॉक समन्वयक श्री धनराज जगते, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर श्री दिनेश यादव, सरपंच अजय कुमार सिंह, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमती सूरजमति बघेल, कार्यकर्ता श्रीमती कमला यादव, प्राथमिक शाला के शिक्षकगण, युवोदय स्वयंसेवक एवं बच्चों का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले को दी करीब 282 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
करीब 254 करोड़ रुपए का हुआ विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व 28 करोड़ रुपए का लोकार्पण
वृहद किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा अन्नदाताओं के पसीने का सम्मान करना ही हमारी जिम्मेदारी, ईब से इंद्रावती तक विकास कार्यों में कोई समझौता नहीं
सांसद एवं विधायक के मांगों पर किया मुख्यमंत्री ने चार घोषणाएं

पानी जिंदगानी-धान के अलावा दलहन-तिलहन व सब्जी की करें खेती- कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम
आधुनिक खेती के लिए लुंड्रा की नई पहचान- श्री प्रबोध मिंज
लुंड्रा की सब्जियां छत्तीसगढ़ के साथ यूपी, बंगाल, मध्यप्रदेश और झारखंड तक लोकप्रिय

Cricket Live Score

Rashifal