April 11, 2026 1:46 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

पीएम आवास योजना में 99 हितग्राहियों को लॉटरी से हुआ मकानों का आवंटन

अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026/  नगर पालिक निगम अंबिकापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत सुभाषनगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक “मोर मकान – मोर आस“ परियोजना में 99 हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति के माध्यम से मकानों का आबंटन किया गया। आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह आवंटन प्रक्रिया माता राजमोहिनी भवन पर पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत कुल 493 आवास की स्वीकृति शासन से मिली थी। जिसमें प्रथम प्राथमिकता में शासकीय भूमि पर काबिज 67 हितग्राहियों को 7 जनवरी 2026 को आबंटन किया गया था, जबकि 426 आवास शेष रह गए थे। इस हेतु नगर निगम द्वारा आवेदन मंगाए गए, जिसमें कुल 1280 आवेदन प्राप्त हुए। शासन के दिशा-निर्देश एवं दावा आपत्ति निराकरण उपरांत कुल 295 हितग्राही पात्र पाए गए। पात्र हितग्राहियों में से प्रथम चरण में 145 एवं द्वितीय चरण में आज कुल 99 हितग्राही जिन्होंने न्यूनतम टोकन राशि 25 हजार जमा किया था उनका आबंटन कर दिया गया है। कार्यक्रम में सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, डिप्टी कलेक्टर श्री रामराज सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नोडल अधिकारी, सहायक अभियंता, उप अभियंता, राजस्व प्रभारी, कार्यालय अधीक्षक, निगम के कर्मचारी, अधिकारी सहित हितग्राही उपस्थित रहें।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले को दी करीब 282 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
करीब 254 करोड़ रुपए का हुआ विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व 28 करोड़ रुपए का लोकार्पण
वृहद किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा अन्नदाताओं के पसीने का सम्मान करना ही हमारी जिम्मेदारी, ईब से इंद्रावती तक विकास कार्यों में कोई समझौता नहीं
सांसद एवं विधायक के मांगों पर किया मुख्यमंत्री ने चार घोषणाएं

पानी जिंदगानी-धान के अलावा दलहन-तिलहन व सब्जी की करें खेती- कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम
आधुनिक खेती के लिए लुंड्रा की नई पहचान- श्री प्रबोध मिंज
लुंड्रा की सब्जियां छत्तीसगढ़ के साथ यूपी, बंगाल, मध्यप्रदेश और झारखंड तक लोकप्रिय

Cricket Live Score

Rashifal